- काटई नाका से दुर्गाडी मार्ग अतिक्रमण मुक्त करो – सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के KDMC आयुक्त को निर्देश, 23 नवंबर को पत्र के जरिए मांग ।
डोंबिवली : कल्याण और डोंबिवली शहरों सहित परिसर के लाखों नागरिकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण ‘काटई नाका से दुर्गाडी’ मुख्य मार्ग पर बढ़ते अतिक्रमणों के खिलाफ सांसद डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे ने आक्रामक रुख अपनाया है। इस पूरे मार्ग पर अनधिकृत टपरियां, हाथगाड़ियां और अवैध दुकानें तत्काल हटाकर, परिसर की व्यापक सफाई व सुशोभीकरण की मांग उन्होंने कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका के आयुक्त अभिनव गोयल से 23 नवंबर 2026 को पत्र के माध्यम से की है। कल्याण-डोंबिवली महापालिका की सीमा में काटई नाका से दुर्गाडी यह रास्ता सबसे ज्यादा व्यस्त है और रोज हजारों यात्री, नौकरीपेशा वर्ग, विद्यार्थी और व्यावसायिक वाहन इस मार्ग का उपयोग करते हैं। मगर, पिछले कुछ दिनों से इस सड़क के दोनों तरफ अनधिकृत टपरियां, हाथगाड़ियां, अवैध दुकानें और बेतरतीब पार्किंग का वर्चस्व बड़े पैमाने पर बढ़ गया है। इससे सड़क संकरी हो गई है और नागरिकों को रोज भारी ट्रैफिक जाम और मानसिक त्रास का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित जगह बची नहीं होने से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है, ऐसा सांसद ने पत्र में उल्लेख किया है। अतिक्रमणों के साथ ही अनधिकृत दुकानों व टपरियों से निकलने वाला कचरा और मलबा सड़क के किनारे फेंका जा रहा है, जिससे परिसर का विद्रूपीकरण हो रहा है और नागरिकों के स्वास्थ्य का सवाल खड़ा हो गया है। कल्याण-डोंबिवली शहर की पहचान और अधिक सकारात्मक और स्वच्छ बनाने के लिए इस मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त व सुंदर करना समय की जरूरत है, ऐसा डॉ. शिंदे ने स्पष्ट किया है। इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए महापालिका ने काटई नाका से दुर्गाडी इस पूरे मार्ग पर सभी अनधिकृत टपरियां, हाथगाड़ियां, दुकानें व अन्य अतिक्रमण *पुलिस बंदोबस्त में तत्काल हटाएं* और भविष्य में यहां फिर से अतिक्रमण न हो, इसकी स्थायी दक्षता लें, ऐसी मांग उन्होंने की है। साथ ही, पूरे मार्ग पर और सड़क के दोनों तरफ के परिसर में तत्काल ‘डीप क्लीन’ अभियान चलाकर जमा कचरा व मलबा उठाएं तथा नियमित सफाई के लिए स्थायी व्यवस्था कार्यान्वित करें, ऐसा भी उन्होंने पत्र में कहा है। इसके अलावा, इस व्यस्त मार्ग को आधुनिक व सुंदर रूप देने के लिए डिवाइडर का सुशोभीकरण, वृक्षारोपण, पैदल यात्रियों के लिए सुसज्जित व अतिक्रमण मुक्त फुटपाथ और पर्याप्त पथदीपों की व्यवस्था* शामिल विस्तृत सुशोभीकरण प्लान तैयार करके उसका तत्काल अमल करने की सूचना उन्होंने दी है। इस संदर्भ में आयुक्त ने अपने स्तर से तत्काल संबंधित प्रभाग क्षेत्र अधिकारी व अतिक्रमण विभाग को आवश्यक निर्देश दें और की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट उनके कार्यालय को प्रस्तुत करें, ऐसी विनंती सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने की है।

Post Views: 145