- डोंबिवली वालों को राहत! बारावे बांध से 26 नवंबर को होने वाला 24 घंटे का पानी शटडाउन रद्द, अगला शटडाउन 3 दिसंबर को – MIDC का फैसला
डोंबिवली : बारावे बांध से गुरुवार, 26 नवंबर को प्रस्तावित 24 घंटे का पानी आपूर्ति शटडाउन रद्द कर दिया गया है। इससे डोंबिवली सहित आसपास के रहवासियों, स्थानीय निकायों और औद्योगिक इकाइयों को भारी राहत मिली है। MIDC के डोंबिवली विभाग के कार्यकारी अभियंता श्रीकांत राऊत ने परिपत्र जारी करके इसकी जानकारी दी। उपलब्ध जल भंडार का 31 अगस्त 2027 तक नियोजन करने के लिए राज्य के जलसंपदा विभाग ने 10 प्रतिशत पानी कटौती का निर्णय लिया है। इसके तहत हर सप्ताह गुरुवार मध्यरात्रि से शुक्रवार मध्यरात्रि तक पानी आपूर्ति बंद रखने की योजना बनाई गई थी। हालांकि, इस सप्ताह का शटडाउन रद्द कर दिया गया है। MIDC के अनुसार, अगला शटडाउन 3 दिसंबर दोपहर 12 बजे से 4 दिसंबर रात 12 बजे तक प्रस्तावित है। इसके बाद प्रत्येक सप्ताह गुरुवार मध्यरात्रि से शुक्रवार मध्यरात्रि तक पानी आपूर्ति बंद रहेगी।

Post Views: 11