
हिन्द सागर @बेंगलुरु, 12 सितंबर 2026: विजई संभव फाउंडेशन (वी एस एफ ) ने मेडिकवर हॉस्पिटल , व्हाइटफील्ड के साथ मिलकर महादेवपुरा पुलिस स्टेशन, बेंगलुरु में एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि दर्ज की। इस अवसर पर पुलिस स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर मेडिकवर हास्पिटल्स और विजय संभव फाउंडेशन के नाम एवं लोगो वाला नया फ्लेक्स-लाइट बोर्ड स्थापित किया गया। इस अवसर को और अधिक सार्थक बनाते हुए, वीएसएफ़ ने अलोका विजन फाउंडेशन और मेडिकवर हास्पिटल्स के सहयोग से महादेवपुरा पुलिस स्टेशन के पुलिस कर्मियों के लिए व्यापक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया।

शिविर में निवारक स्वास्थ्य देखभाल और समय रहते बीमारी की पहचान पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस कर्मियों के लिए नेत्र जांच, जरूरतमंद कर्मियों को निःशुल्क प्रिस्क्रिप्शन चश्मे, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर जांच, ईसीजी तथा डॉक्टर से परामर्श जैसी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम में मेडीकवर हास्पिटल्स के रीजनल डाइरेक्टर सिद्धा रेड्डी , मार्किटिंग हेड मुरली और मैनेजर गौतम सिंह तथा महादेवपुरा पुलिस स्टेशन के एसएचओ , पुलिस इंस्पेक्टर श्री वसन्त कुमार की उपस्थिति रही। विजई संभव फाउंडेशन के फाउंडर& चेयरमैन रवि राजहंस भी कार्यक्रम में शामिल हुए और स्वास्थ्य शिविर में भाग लेने वाली टीमों एवं पुलिस कर्मियों से संवाद किया। इस स्वास्थ्य पहल को वीएसएफ के समर्पित स्वयंसेवकों जॉन ब्रिट्टो , नीतीश नाथ , प्रीतम , राजीव कुमार और सुजित साहू का महत्वपूर्ण सहयोग मिला। उनके समर्पण और सक्रिय सहभागिता ने स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वीएसएफ़ ने अलोका वीज़न फाउंडेशन , मेडिकवर हॉस्पिटलस , महादेवपुर पुलीस स्टैशन तथा सभी स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस सहयोग को सफल बनाने और आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए गौतम सिंह का विशेष आभार व्यक्त किया गया।यह पहल इस बात का उदाहरण रही कि जब स्वास्थ्य संस्थान, सामाजिक संगठन और पुलिस विभाग सामुदायिक कल्याण के साझा उद्देश्य के साथ एक साथ आते हैं, तो समाज में सकारात्मक और सार्थक प्रभाव पैदा किया जा सकता है। वीएसएफ इसी भावना के साथ निवारक स्वास्थ्य सेवा, समय रहते बीमारी की पहचान और एक स्वस्थ एवं संवेदनशील समाज के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।