प्लेटफ़ॉर्म पर 27 किलो गांजा फेंककर फरार आरोपी को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किया गिरफ्तार ।

  • प्लेटफ़ॉर्म पर 27 किलो गांजा फेंककर फरार आरोपी को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किया गिरफ्तार ।
कल्याण : कल्याण रेलवे पुलिस ने महानगरी एक्सप्रेस से 27.380 किलोग्राम गांजा की तस्करी करने और उसे कल्याण रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर फेंकने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत 13 लाख 69 हजार रुपये है और आरोपी को सोलापुर से हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त, 2026 को यूपी महानगरी एक्सप्रेस के प्लेटफार्म नंबर 5 पर पहुंचने के बाद, दो संदिग्ध सामान्य डिब्बे से उतरे। वे प्लेटफार्म नंबर 4 पर दो बैगों के साथ फोन पर बात कर रहे थे। जांच के दौरान, पीएसआई महेंद्र पवार को लावारिस हालत में काले और चॉकलेट रंग के दो बैग मिले। मालिक का पता न चलने पर, बैगों को पुलिस स्टेशन लाया गया और पंच के सामने खोला गया। उनमें से 27.380 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में दोनों को प्लेटफार्म पर बैग छोड़कर भागते हुए देखा गया। कल्याण और ठाणे इलाकों में तलाशी के बावजूद वे नहीं मिले। अंततः मुंबई रेलवे की तकनीकी शाखा की मदद से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता लगाया गया। आरोपी का नाम मोहम्मद मुख्तार उर्फ ​​गुड्डू हुसैन शेख (27 वर्ष, निवासी अक्कलकोट, जिला सोलापुर) है। उसे सोलापुर से गिरफ्तार कर कल्याण लाया गया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह अपने साथी समीर अंसारी (निवासी भिवंडी) की मदद से ओडिशा से गांजा लाया था। पुलिस ने उसे 10 सितंबर को सुबह 11:55 बजे गिरफ्तार किया और फरार साथी की तलाश जारी है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलीिस निरीक्षक नितिन कामे, निरीक्षक के.बी. कांबले और पुलिस आयुक्त एम. राकेश कलासागर, उपायुक्त प्रज्ञा जडेजा और सहायक आयुक्त नीलिमा कुलकर्णी के मार्गदर्शन में एक टीम द्वारा की गई।