श्री प्रजापत समाज सेवा संघ के.आर. पुरम ट्रस्ट बैंगलुरू कर्नाटक 20 वां वार्षिक महोत्सव 12 व 13 सितंबर को 
हिन्द सागर @ बेंगलुरू: श्री प्रजापत समाज सेवा संघ के.आर. पुरम ट्रस्ट बैंगलुरू कर्नाटक 20 वां वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य मे आज एक शाम श्री श्रीयादे माता के नाम विशाल भजन संध्या मे मशरूम मनचला एंड पार्टी जोधपुर द्वारा भजनो की प्रस्तुति दी जाएगी और भजन संध्या मे माताजी चडावे बोली जायेगी।अध्यक्ष गोविंद लाल बाबरिया, कोषाध्यक्ष जगदीश कुमार साडीवाल ने बताया श्री माताजी का 20 वा वार्षिक महोत्सव तैयारी मे पुरी कार्यकारणी व समाज बधुं जिजान से जुट हुए। दिनांक 13 सितम्बर रविवार को चन्राई,हैदराबाद, सलम,हासन,टुमकुर मैसूर राजस्थान, से आए हुए समाज बधुं का स्वागत समारोह एवं महाप्रसाद का आयोजन किये जाएगा और मंच संचालन कैलाश सोनी मा.ज. द्वारा किया जायगा।