टोरेंट पावर और महावितरण द्वारा संयुक्त रूप से शिल-कलवा-मुंब्रा में विशेष ग्राहक सेवा शिविर का आयोजन।

  • टोरेंट पावर और महावितरण द्वारा संयुक्त रूप से शिल-कलवा-मुंब्रा में विशेष ग्राहक सेवा शिविर का आयोजन।

ठाणे : टोरेंट पावर और महावितरण (MSEDCL) द्वारा संयुक्त रूप से 10 जून को शिल स्थित टोरेंट अरिहंत कार्यालय में एक विशेष ग्राहक सेवा शिविर का आयोजन किया गया था। इस ग्राहक सेवा शिविर को ग्राहकों से बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, २०० से अधिक लोगों ने इसमें भाग लिया। इस शिविर में ग्राहकों द्वारा प्रमुख विषय महावितरण (MSEDCL) का पुराना लंबित बकाया का था जहाँ महावितरण के अधिकारियों ने ग्राहकों को आंशिक भुगतान (part payment) सुविधा प्रदान कर सहायता की। टोरेंट के अधिकारियों ने भी उपभोक्ताओं की बिलिंग और विजिलेंस संबंधी विषयों में मार्गदर्शन और सहायता किया और इस अवसर का उपयोग उपभोक्ताओं के बीच बिजली चोरी, डिजिटल भुगतान सेवा, विद्युत सुरक्षा, ऊर्जा संरक्षण के सुझावों आदि विषयों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए किया। इस विशेष ग्राहक सेवा शिविर में टोरेंट पावर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ महावितरण के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। उपभोक्ताओं ने बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के अवसर का लाभ उठाया।