- ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण ।
डोंबिवली : विश्व पर्यावरण के अवसर पर धरती हमारी माता मानने की भारतीय परंपरा को आगे बढ़ाते हुए डोंबिवली के वै.ह.भ.प. संत सावळाराम महाराज म्हात्रे क्रीड़ा संकुल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि “धरती हमारी माता है, उसका ऋण चुकाया नहीं जा सकता, बल्कि उसकी सेवा की जाती है।” इसी भावना के साथ सभी ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के आह्वान के तहत, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा डोंबिवली पूर्व शहर की ओर से किया गया। कार्यक्रम के दौरान पिछले वर्ष लगाए गए पेड़ों के साथ सेल्फी लेकर उनके संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर आमदार रविंद्र चव्हाण , भाजपा कल्याण जिला अध्यक्ष नंदू परब, कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका में भाजपा के गटनेता शशिकांत कांबळे, शिक्षण समिति सभापति अभिजीत थरवळ, भाजपा डोंबिवली पूर्व मंडल अध्यक्ष मितेश पेणकर, नगरसेविका रंजनाताई पेणकर, नगरसेवक महेश पाटील, नंदू म्हात्रे, विनोद काळण, मंदार टावरे, जालिंदर पाटील सहित अन्य मान्यवर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के महत्व को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।
