विभिन्न राजनीतिक दलों के कई पूर्व जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शिवसेना में प्रवेश ।

  • विभिन्न राजनीतिक दलों के कई पूर्व जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शिवसेना में प्रवेश ।

डोंबिवली : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना पूरे राज्य में तेजी से विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में डोंबिवली में विभिन्न राजनीतिक दलों के कई पूर्व जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शिवसेना में औपचारिक रूप से प्रवेश किया। इस अवसर पर कल्याण-डोंबिवली के पूर्व नगरसेवक शैलेश धात्रक, मनीषा धात्रक, श्रिकर चौधरी, प्रमिला चौधरी सहित उबाठा गुट के योगेंद्र भोईर, ट्विंकल भोईर, जितु पेडणेकर, गायत्री पेडणेकर, मनीषा धुरी, ममता घाडीगावकर, शुभदा देसाई, प्रदीप जयस्वाल, शुभम मिश्रा, सागर सावंत, मनोज मुख्य, रूतिक रणसुभे, घनश्याम सोनवणे, विकी निकम, प्रदीप खंदारे, हरी पाटील, काशिनाथ पाटील, वामन पाटील, प्रेमनाथ पाटील, राजेंद्र सावंत, प्रियांका कार्लेकर और महेश मांजरेकर और केडीएमसी की पूर्व सहायक आयुक्त हेमा मुंबरकर समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिवसेना का दामन थामा। कार्यक्रम में सभी नवप्रवेशितों का स्वागत करते हुए सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे उन्हें आगे की राजनीतिक और सामाजिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही, युवासेना के सागर जेधे को डोंबिवली शहर विभाग समन्वयक पद पर नियुक्त किया गया। इसके अलावा ठाणे-पालघर जिला मध्यवर्ती बैंक चुनाव में आकाश बाबाजी पाटील के संचालक पद पर चुने जाने पर उनका भी अभिनंदन किया गया। इस मौके पर जिलाप्रमुख गोपाल लांडगे,  नगरसेवक विश्वनाथ राणे उपजिलाप्रमुख राजेश कदम सहित कई स्थानीय नगरसेवक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।