द्वारली पाडा में शिवसेना का जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन खासदार श्रीकांत शिंदे के उपस्थिति में संपन्न ।

  • द्वारली पाडा में शिवसेना का जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन खासदार श्रीकांत शिंदे के उपस्थिति में संपन्न ।

डोंबिवली : कल्याण ग्रामीण क्षेत्र के द्वारली पाडा में बुधवार को शिवसेना तालुका प्रमुख चैनु जाधव, पंडित पाटील और विलास पाटील,नगरसेक कैलाश जोशी के संयुक्त जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन खासदार श्रीकांत शिंदे के उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिवसैनिक, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने सभी पदाधिकारियों को नए जनसंपर्क कार्यालय के शुभारंभ पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि इस कार्यालय के माध्यम से नागरिकों के हित से जुड़े विभिन्न उपक्रम चलाए जाएंगे और संगठन को और अधिक मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान कल्याण ग्रामीण क्षेत्र में एनसीपी (शरद पवार गुट) के कई कार्यकर्ताओं ने शिवसेना में सार्वजनिक रूप से प्रवेश किया। सभी नए कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें आगे की राजनीतिक और सामाजिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के द्वारानं कल्याण-डोंबिवली की महापौर हर्षाली चौधरी, नगरसेवक नवीन गवळी, कुणाल पाटील, किरण नीचळ, मधुर म्हात्रे, उपतालुकाप्रमुख अंकुश पाटील, हिरामण पितळे सहित कई स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।