- नगरसेवक कुणाल पाटील ने उठाई पुरानी नल कनेक्शन नियमित करने की मांग ।
डोंबिवली : कल्याण पूर्व के आडीवली-ढोकली प्रभाग में भीषण पानी संकट के कारण स्थानीय नागरिक परेशान हैं। इलाके में पर्याप्त जलापूर्ति नहीं होने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इस समस्या को लेकर स्थानीय शिवसेना के नगरसेवक कुणाल पाटील ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और नागरिकों की शिकायतें सुनीं।निरीक्षण के दौरान नगरसेवक पाटील ने बताया कि इस प्रभाग में पिछले 20 से 25 वर्षों से लंबित अनधिकृत नल कनेक्शनों को नियमित करने की मांग लगातार की जा रही है। इस संबंध में कई बार पत्राचार और प्रशासन से संपर्क भी किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि बार-बार मांग करने के बावजूद नागरिकों को पानी नहीं मिल रहा है, तो आखिर वे जाएं तो जाएं कहां आडीवली-ढोकली क्षेत्र की आबादी तेजी से बढ़ रही है, लेकिन उसके अनुरूप पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे लोग बेहद परेशान हैं। नगरसेवक ने यह भी स्पष्ट किया कि स्थानीय नागरिक पानी का बिल भरने के लिए तैयार हैं, इसलिए पुराने नल कनेक्शनों को तत्काल प्रभाव से अधिकृत किया जाए, ताकि क्षेत्र में पानी की समस्या का स्थायी समाधान निकल सके।
