महाराष्ट्र को खेल क्षेत्र में गौरव—अभिजीत दरेकर बने महाराष्ट्र जोन-01 के अध्यक्ष ।

  • महाराष्ट्र को खेल क्षेत्र में गौरव—अभिजीत दरेकर बने महाराष्ट्र जोन-01 के अध्यक्ष ।

डोंबिवली: महाराष्ट्र के खेल जगत के लिए गर्व की खबर सामने आई है। टेनिस क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत महाराष्ट्र जोन-01 (मुंबई-ठाणे-कोकण) के अध्यक्ष पद पर अभिजीत दरेकर की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति के बाद विभिन्न स्तरों पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया जा रहा है। अभिजीत दरेकर, कल्याण लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे के निजी सहायक के रूप में भी कार्यरत हैं। उनके इस महत्वपूर्ण पद पर चयन को खेल क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। इस नियुक्ति से मुंबई, ठाणे और कोकण क्षेत्र में टेनिस क्रिकेट के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। प्रतियोगिताओं का बेहतर आयोजन, नए खिलाड़ियों को अवसर और ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में यह निर्णय अहम साबित होगा।साथ ही, डॉ. श्रीकांत शिंदे के मार्गदर्शन और अभिजीत दरेकर के नेतृत्व में इस क्षेत्र में टेनिस क्रिकेट और अधिक संगठित, व्यापक और प्रतिस्पर्धात्मक बनने की संभावना जताई जा रही है। इससे कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा।