‘आई’ महिला पर्यटन नीति से डोंबिवली की 50 महिलाओं ने खरीदी कार, कोपरगांव में स्वरोजगार मेले का समापन

  • ‘आई’ महिला पर्यटन नीति से डोंबिवली की 50 महिलाओं ने खरीदी कार, कोपरगांव में स्वरोजगार मेले का समापन

डोंबिवली : महाराष्ट्र शासन की ‘आई’ महिला-केंद्रित पर्यटन नीति (Aai Women-Centric Tourism Policy) के तहत महिला उद्यमियों को पर्यटन व्यवसाय के लिए 15 लाख रुपये तक का कर्ज और ब्याज परतावा (रिटर्न) दिया जाता है। इस योजना के तहत डोंबिवली की करीब 50 महिलाओं ने 35 फीसदी कर्ज माफी की सब्सिडी पर चार पहिया वाहन खरीदा है। उद्योग क्षेत्र में महिलाओं को व्यवसाय में अवसर देने के लिए महिलाओं ने आभार जताया है। आर्या फाउंडेशन की ओर से कै. लक्ष्मण कृष्णा पावशे सामाजिक संस्था की पहल पर कोपरगांव में दिवाली महिला और पुरुष स्वरोजगार मेले के समापन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे की पहल पर कोपरगांव के गावदेवी मैदान में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर शिवसेना कल्याण उपजिला प्रमुख राजेश कदम की प्रमुख उपस्थिति और परिवहन समिति के पूर्व सभापति के मार्गदर्शन में स्वरोजगार मेले में जानकारी दी गई। इस योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं ने सरकार का आभार माना। इस मौके पर संजय पावशे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे का आभार जताया।