- अप्पा लगातार 10वीं बार बने एसोसिएशन अध्यक्ष,महाराष्ट्र के केमिस्ट-ड्रगिस्ट समुदाय ने जताया भरोसा ।
कल्याण : महाराष्ट्र राज्य केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कल्याण निवासी जगन्नाथ शिंदे ‘अप्पा’ ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। शिरडी में आयोजित वर्ष 2026-29 के चुनाव में शिंदे पैनल ने जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद पर उनका सर्वसम्मति से चयन किया गया। इस तरह अप्पा लगातार 10वीं बार इस प्रतिष्ठित पद पर चुने गए हैं। चुनाव में शिंदे पैनल के अन्य पदाधिकारियों ने भी जीत हासिल की है। रामदास भोसले और सुनील भांगले को उपाध्यक्ष, अनिल नांदेडर को सचिव, वैजनाथ जागुष्टे को कोषाध्यक्ष, सुनील छाडोडा को सहसचिव तथा पंकज नानवाणी को संगठन सचिव चुना गया है। अप्पा की इस बड़ी उपलब्धि पर कल्याण-डोंबिवली सहित महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों के केमिस्ट-ड्रगिस्ट समुदाय, व्यापारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की है।

Post Views: 37