लोकनेते पुंडलिकशेठ म्हात्रे कामगार संघटना ने घनकचरा उपायुक्त और कंपनी HR से की बैठक

  • लोकनेते पुंडलिकशेठ म्हात्रे कामगार संघटना ने घनकचरा उपायुक्त और कंपनी HR से की बैठक
डोंबिवली : कामगारों के हितों की रक्षा के लिए कार्यरत लोकनेते पुंडलिकशेठ म्हात्रे कामगार संघटना ने एक बार फिर आक्रमक भूमिका दिखाई है। संघटना के अध्यक्ष  दिपेशजी म्हात्रे  के मार्गदर्शन में, उपाध्यक्ष  आशू सिंह, सचिव दुर्गेश चौहान और सलाहकार  विजय सावंत ने आज घनकचरा विभाग के उपायुक्त  रामदाल कोकरे तथा सुमित एलको कंपनी के HR  राठोड जी से मुलाकात कर कामगारों के लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में प्रमुख 3 मांगों पर जोर दिया गया –
1. दिवाली बोनस – सभी कामगारों को दिवाली के अवसर पर बोनस दिया जाए।
2. काम पर वापसी – फिलहाल काम से हटाए गए या घर पर बैठाए गए कामगारों को तुरंत काम पर वापस लिया जाए।
3. PF का मुद्दा – कामगारों के भविष्य निर्वाह निधी (PF) से जुड़े प्रलंबित मामलों का तुरंत निपटारा किया जाए।
सूत्रों के अनुसार उपायुक्त कोकरे साहेब और कंपनी प्रबंधन ने इन सभी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाने और जल्द समाधान निकालने का आश्वासन दिया है। संघटना ने स्पष्ट किया है कि कामगारों के हक, उनके परिवार का हित और उन्हें न्याय दिलाना ही संघटना का मुख्य ध्येय है और इसके लिए लगातार फॉलोअप किया जाएगा।