चिकन , मटन की दुकानों पर केेडीएमसी की करवाई    

  • चिकन , मटन की दुकानों पर केेडीएमसी की करवाई    

डोंबिवली:  शुक्रवार को डोंबिवली पश्चिम के ‘H’ वार्ड की सीमा में फुटपाथ और सड़कों के कोनों को ब्लॉक करके चल रही बिना इजाज़त के चिकन और मटन की दुकानों पर कार्रवाई की। हॉकर हटाने और अतिक्रमण कंट्रोल टीम ने सहायक आयुक्त विजय भोईर की मौजूदगी में इन दुकानों को हटा दिया। गरीबचापड़ा, नवापाड़ा, महात्मा फुले रोड, रेतीबंदर, उमेशनगर, सुभाष रोड और गणेशनगर इलाकों में कई दुकानदारों ने फुटपाथ पर स्टॉल और टेम्पररी बैरियर लगा रखे थे। लोगों ने शिकायत की थी कि इससे पैदल चलने वालों को दिक्कत हो रही है। इन शिकायतों पर ध्यान देते हुए संत तुकाराम महाराज रोड, श्री साई आशीष सोसायटी इलाके, गरीबचापड़ा, उमेशनगर और रेतीबंदर रोड इलाकों में बिना इजाज़त के चलने वाली दुकानें हटा दी गईं। कार्रवाई के बाद इलाके के नागरिकों ने खुशी जताई।