- विवेक पांडे के आरोप पर विजय मिश्रा का पलटवार, वायरल ऑडियो को बताया फर्जी ।
-
मुझे बदनाम करके समाज में मेरी छवि खराब करने की सजिश : भवन निर्माता विजय मिश्रा

कल्याण : 27 गांवों के रजिस्ट्रेशन और निर्माण कार्यों से जुड़े कथित वायरल ऑडियो को लेकर विवाद गहरा गया है। इस मामले में विवेक पांडे ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि ऑडियो क्लिप में गंभीर बातें कही गई हैं। उन्होंने बताया कि ऑडियो की सत्यता सामने लाने के लिए क्लिप को फॉरेंसिक जांच हेतु ठाणे पुलिस आयुक्त और डीसीपी जोन-3 को सौंपा गया है। वहीं, भवन निर्माता विजय मिश्रा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए वायरल ऑडियो को पूरी तरह फर्जी बताया है। मिश्रा का कहना है कि उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से यह साजिश रची गई है। उनके अनुसार, विवेक पांडे के साथ उनका पुराना विवाद चल रहा है और उन्हें परेशान करने तथा पैसे ऐंठने की नीयत से ऐसे हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।