- ह प्रभाग समिति सभापति बनीं डॉ. रवीना राहुल म्हात्रे, महापौर हर्षाली चौधरी ने किया स्वागत ।
डोंबिवली : कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका की प्रभाग समिति सभापति के चुनाव में नगरसेविका डॉ. रवीना राहुल म्हात्रे को सभापति चुना गया है। सभापति पद पर निर्वाचित होने के बाद आज मनपा सभागृह में महापौर हर्षाली ताई चौधरी, उपमहापौर राहुल दामले और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों व अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान पीठासीन अधिकारी भी मौजूद रहे। डॉ. रवीना म्हात्रे के सभापति बनने से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।
