- पंडित शिवम् शुक्ला को उत्तर भारतीय मोर्चा, कल्याण जिला का उपाध्यक्ष पद पर किया गया नियुक्त ।
कल्याण : भारतीय जनता पार्टी, कल्याण जिला के उत्तर भारतीय मोर्चा की नवनियुक्त कार्यकारिणी की घोषणा एक भव्य कार्यक्रम के दौरान की गई। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष नागेंद्र शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर भाजपा के ज्येष्ठ नेता जगन्नाथ राव पाटिल, भाजपा कल्याण जिला अध्यक्ष नंदकिशोर परब, उल्हासनगर भाजपा जिला प्रभारी नरेंद्र नाना सूर्यवंशी, संगठन महामंत्री रवि सिंह ठाकुर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नवनियुक्त कार्यकारिणी में पंडित शिवम् शुक्ला को उत्तर भारतीय मोर्चा, कल्याण जिला का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने तथा राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।
