सुनिल मिश्रा को भाजपा डोंबिवली (पूर्व) मंडळ चिटणीस पद पर नियुक्ति ।

  • सुनिल मिश्रा को भाजपा डोंबिवली (पूर्व) मंडळ चिटणीस पद पर नियुक्ति ।

डोंबिवली : भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के तहत भाजपा कल्याण जिला अध्यक्ष नंदु परब , भाजपा डोंबिवली (पूर्व) अध्यक्ष मितेश पेनकर के हाथों सुनिल मिश्रा को भाजपा डोंबिवली (पूर्व) मंडळ चिटणीस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। पार्टी संगठन में इस नियुक्ति को एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सुनिल मिश्रा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक रविन्द्र चव्हाण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए वह लगातार कार्य करते रहेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस नियुक्ति से डोंबिवली में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। इस नियुक्ति के बाद डोंबिवली के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है । सुनिल मिश्रा को भाजपा डोंबिवली (पूर्व) मंडळ चिटणीस पद पर नियुक्त किये जाने पर प्रदिप शरद चौधरी (कल्याण जिल्हा उपाध्यक्ष) नगरसेविका सौ. शारदा प्रदिप चौधरी ने बधाई व शुभकामनाएं दी ।