दो गुटों के बीच विवाद में 3 से 4 राउंड फायरिंग, दोनों गुटों के खिलाफ अलग-अलग एफआईआर दर्ज ।

  • दो गुटों के बीच विवाद में 3 से 4 राउंड फायरिंग, दोनों गुटों के खिलाफ अलग-अलग एफआईआर दर्ज ।

कल्याण : बुधवार रात कल्याण पूर्व के खड़ेगोलवली इलाके में स्थित तुलसा पार्क सोसायटी परिसर में दो गुटों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गाड़ी को कट लगने की बात पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया और फिर फायरिंग तक पहुंच गया। पुलिस में दर्ज मामलों को देखा जाए तो दो गुटों की वर्चस्व की लड़ाई काफी समय से सुरु है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों गुटों के बीच पहले जमकर लाठी-डंडे चले। इसी दौरान एक गुट ने दूसरे गुट पर 3 से 4 राउंड फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में राहुल वर्मा नामक युवक के पैर में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, यह पूरा मामला दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। इस मामले में कोलसेवाड़ी पुलिस थाना ने दोनों गुटों के खिलाफ अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है। पहले गुट के आरोपियों में गुंडा उर्फ प्रेम सिंह, ज्ञानू उर्फ ज्ञानेश्वर राठोड़, सनी कटरे, ओमकार जगदाले उर्फ पन्नी, तनवीर अंसारी और ऋतिक महीराले के नाम शामिल हैं। इनमें से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दूसरे गुट में बूंदी उर्फ सुदर्शन निकाले, कार्तिक पावर, संजय शर्मा, पवन चव्हाण और 7 से 8 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस गुट के तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।