- आळंदी में आगरी समाज की भव्य धर्मशाला का भूमिपूजन धूमधाम से संपन्न! 60 साल पुराना संत सावळाराम महाराज का सपना साकार होने की दिशा में कदम, जय हरी विठ्ठल के जयघोष से आळंदी भक्तिमय ।
डोंबिवली : संतश्रेष्ठ श्री ज्ञानेश्वर माऊली के पावन पदस्पर्श से पुनीत हुए श्री क्षेत्र आळंदी में आगरी समाज के लिए बनने वाली भव्य धर्मशाला के भूमिपूजन व शुभारंभ सोहळा बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। जय हरी विठ्ठल! जय ज्ञानेश्वर माऊली! के जयघोष के साथ पूरा आळंदी भक्तिमय हो गया। सुमारे 60 वर्ष पूर्व संत सावळाराम महाराज ने समाज के भविष्य का व्यापक विचार कर आळंदी में जगह संपादित कर रखी थी। आळंदी, पंढरपूर, देहू जैसे पवित्र तीर्थक्षेत्रों में आने वाले आगरी समाज के वारकरी, भाविक और उनके परिवारों को निवास की सुविधा मिले, उनकी तीर्थयात्रा सुखकर हो, इसी उदात्त भावना से उन्होंने ये दूरदृष्टि रखी थी। आज उसी महान संकल्प को प्रत्यक्ष आकार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम पड़ा है।आज का ये उद्घाटन केवल एक धर्मशाला के भूमिपूजन का नहीं, बल्कि आगरी समाज के एकीकरण का, सामूहिक सामर्थ्य का और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ाए गए कदम का उत्सव है।इस पवित्र कार्य के लिए पहल करने वाले अध्यक्ष मा. बाळाराम दत्तात्रेय पाटील, सभी समिति सदस्य, आयोजक और योगदान देने वाले हर समाज बंधुओं का अभिनंदन किया गया। इस धर्मशाला का शुभारंभ आगरी समाज धर्मशाळा जीर्णोद्धार समिति के अध्यक्ष तथा माजी आमदार मा. बाळाराम दत्तात्रेय पाटील के अध्यक्षतेखाली, ह.भ.प. गुरुवर्य शांतीब्रह्म मारोतीबाबा कुरेकर महाराज, ज्येष्ठ विश्वस्त, जोग महाराज वारकरी शिक्षण संस्था, आळंदी के शुभहस्ते संपन्न हुआ। इस अवसर पर वारकरी संप्रदाय के ह.भ.प. चेतन महाराज म्हात्रे, ह.भ.प. धनाजी पाटील, श्री. एकनाथ पाटील, उपाध्यक्ष कान्हा मोतीराम केणे, सूर्यकांत म्हात्रे, खजिनदार, विश्वस्त नारायण घरत, अर्जनबुवा चौधरी, दत्तात्रेय पाटील, दीपक पाटील, रतन पाटील सहित बड़ी संख्या में कीर्तनकार, प्रवचनकार, गायक, वारकरी, भजनी मंडळ उपस्थित थे। प्रमुख उपस्थित : मा. ना. गणेशजी नाईक साहेब, वनमंत्री; मा. लीलाधर ढाके, माजी मंत्री मा. जगन्नाथ पाटील, माजी राज्यमंत्री; मा. कपिल पाटील, माजी खासदार;जयंतभाई पाटील, आमदार विधानपरिषद; मा. रामशेठ ठाकूर, माजी खासदार मा. सौ. मंदाताई म्हात्रे, आमदार; मा. संजीवजी नाईक, माजी खासदार; मा. ज्ञानेश्वर म्हात्रे, आमदार मा. मनोहर भोईर, आमदार; मा. प्रमोद (राजू) पाटील, आमदार सौ. सुजताताई पाटील, कल्याण ग्रामीण आमदार राजेश गोवर्धन मोरे, महापौर नवी मुंबई सहित भीमा नरके साहेब, वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक, आळंदी सहित कई मान्यवर उपस्थित थे।

Post Views: 18