कल्याण-उल्हासनगर को दिवाली पर मेट्रो की सौगात, मेट्रो 5 और 5A के लिए 4564 करोड़ की निविदाएं जारी ।

  • कल्याण-उल्हासनगर को दिवाली पर मेट्रो की सौगात, मेट्रो 5 और 5A के लिए 4564 करोड़ की निविदाएं जारी ।
डोंबिवली : कल्याण, भिवंडी, उल्हासनगर और अंबरनाथ के लोगों को दिवाली पर मेट्रो की बड़ी सौगात मिली है। ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो मार्गिका 5 के अगले चरणों और मेट्रो 5A के निर्माण के लिए MMRDA ने 4,564 करोड़ रुपये की निविदाएं जारी की हैं। सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के लगातार फॉलोअप के बाद यह फैसला हुआ है।
मेट्रो 5 का विस्तार: अभी कापूरबावडी से धामणकर नाका तक काम चल रहा है। अब आगे धामणकर नाका से रांजणोली, फिर रांजणोली से भोईरवाडी (वाया दुर्गाडी) तक बनेगा।
भुयारी + उन्नत: भिवंडी में संकरी सड़कों की वजह से धामणकर नाका से टेमघर तक का रूट भूमिगत बनेगा, बाकी हिस्सा एलिवेटेड होगा।
मेट्रो 5A: भोईरवाडी से कल्याण स्टेशन और भोईरवाडी से उल्हासनगर (अंबरनाथ GNP गैलेक्सी) तक बनेगा। इससे ठाणे से निकलने वाला यात्री सीधे कल्याण और उल्हासनगर पहुंच सकेगा।
रांजणोली जंक्शन से दुर्गाडी के बीच मेट्रो के साथ फ्लाईओवर वाली डबल डेकर मार्गिका बनेगी। भिवंडी से आने वाली मेट्रो 5 की डबल डेकर मार्गिका कोनगांव तक आएगी। वहां से एक फाटा कल्याण APMC की तरफ जाएगा, दूसरा भोईरवाडी तक। भोईरवाडी से आगे उल्हासनगर के प्रवेशद्वार तक और जगदीश दूध डेपो से उल्हासनगर तक डबल डेकर बनेगा। भिवंडी, कल्याण, उल्हासनगर के लोगों को ठाणे-मुंबई जाने में रोज जाम से जूझना पड़ता है। मेट्रो शुरू होने से सड़कों पर प्राइवेट गाड़ियों का बोझ कम होगा, सफर तेज होगा। यह मेट्रो मध्य रेलवे, मेट्रो 4 और प्रस्तावित मेट्रो 12 से भी जुड़ेगी।