शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.29 करोड़ की ठगी, ठाणे साइबर पुलिस ने दो को दबोचा

  • शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.29 करोड़ की ठगी, ठाणे साइबर पुलिस ने दो को दबोचा
ठाणे :  शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1 करोड़ 29 लाख 16 हजार 593 रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपियों को ठाणे शहर साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सायबर पुलिस थाने में गुन्हा रजि. नं. 39/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 319(2) और आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता को फिर्यादी यांना आर्यन व्हॉट्सएप ग्रुप में जोड़कर शेयर ट्रेडिंग में दोगुना मुनाफा मिलने का लालच दिया गया। फिर एक विशेष ट्रेडिंग एप्लिकेशन डाउनलोड करवाकर उसमें निवेश करवाया गया। इस तरह कुल 1,29,16,593 रुपये (एक करोड़ उनतीस लाख सोलह हजार पांच सौ तिरानवे रुपये) की ठगी की गई। जांच के दौरान पता चला कि Utkarsh Small Finance Bank Limited के नवी मुंबई स्थित एक बैंक खाते में ठगी की रकम जमा हुई है। पुलिस ने तुरंत उस पते पर छापा मारा तो वहां आरोपी प्रदीप जैसवाल और आरोपी सूरज शर्मा मिल गए। उनके पास से विभिन्न बैंकों के 17 चेकबुक और पासबुक, 10 एटीएम कार्ड, 34 मोबाइल फोन, 02 लैपटॉप, साथ ही विभिन्न कंपनियों के नाम पर फर्जी KYC दस्तावेज, उद्योग नोंदणी प्रमाणपत्र, आधार कार्ड जैसे कागजात, POS मशीन और कई सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को 30/10/2026 को रात 11:27 बजे गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को पुलिस कस्टडी में रखा गया है। आगे की जांच प्रियांका शेळके, पुलिस निरीक्षक, साइबर पुलिस ठाणे, ठाणे शहर कर रही हैं। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे, सह आयुक्त (गुन्हे) पंजाबराव उगले, अपर आयुक्त (आर्थिक गुन्हे/साइबर) पराग मणेरे, सहायक आयुक्त (आर्थिक गुन्हे/साइबर) श्रीमती निलिमा पवार के मार्गदर्शन में साइबर पुलिस ठाणे के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रकाश वाडके, पीआई प्रियांका शेळके, पीएसआई सोनावणे, सपो/नि विवेक भोईर, पोउपनि/लहू राठोड, पोउपनि/डाके, पोउपनि/अविनाश बावस्कर, पोशि/दिपक खोत, पोशि/गणेश इंगन ने की है।