- इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर नगर निगम में श्रद्धांजलि ।
कल्याण : भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आज कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। नगर निगम की उपायुक्त (सूचना एवं जनसंपर्क) वंदना गुलवे ने दोनों नेताओं की तस्वीर पर माल्यार्पण कर अभिवादन किया। इस दौरान जनसंपर्क अधिकारी माधवी पोफले, सहायक जनसंपर्क अधिकारी सुमित बोयत और अन्य कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित किए। राष्ट्रीय एकता दिवस और राष्ट्रीय संकल्प दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने शपथ भी ली।

Post Views: 12