- मालेगांव नगर निगम आयुक्त रवींद्र जाधव रिश्वत कांड में एसीबी के हत्थे चढ़े, दो दिन बाद होने थे रिटायर ।
नासिक : नासिक एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को मालेगांव महानगरपालिका के आयुक्त रवींद्र जाधव को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। महत्वपूर्ण बात यह है कि रवींद्र जाधव दो दिन बाद रिटायर होने वाले थे। इस कार्रवाई में एसीबी ने रवींद्र जाधव के निजी सहायक (पीए) और उद्यान अधीक्षक नीलेश पाटिल समेत कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसीबी ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Post Views: 26