आनंद दुबे बने शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रवक्ता

  • आनंद दुबे बने शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रवक्ता

मुंबई : शिवसेना मध्यवर्ती कार्यालय से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार आनंद दुबे को शिवसेना पक्ष का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। शिवसेना सचिव संजय पुष्पलता भाऊराव मोरे द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि वंदनीय हिंदूहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे के आशीर्वाद और शिवसेना मुख्य नेता एकनाथ शिंदे (उप-मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र राज्य) के आदेशानुसार यह नियुक्ति की गई है। पत्र में उल्लेख है कि यह नियुक्ति शिवसेना पक्षांतर्गत चुनाव होने तक रहेगी। साथ ही विश्वास जताया गया है कि आनंद दुबे बालासाहेब के हिंदुत्व के विचार और धर्मवीर आनंद दिघे साहेब की शिक्षाओं का सक्रिय रूप से प्रचार-प्रसार करेंगे और पार्टी की वृद्धि के लिए सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे।