- चेन छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो मामलों का खुलासा, 2.90 लाख रुपये का सामान जब्त ।
कल्याण : बाजारपेट पुलिस ने चेन छीनने के मामले में 23 वर्षीय एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और दो अन्य मामलों को सुलझा लिया है। आरोपी से 24 लाख रुपये का सोने का मंगलसूत्र और 50,000 रुपये की टीवीएस बर्गमैन मोटरसाइकिल सहित कुल 29 लाख रुपये की चीजें जब्त की गई हैं। पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर को सुबह 8 बजे 65 वर्षीय आशा लता गुलाब अहिन्वे योगा क्लास से घर लौट रही थीं। आधारवाड़ी चौक के पास दोपहिया वाहन पर आए आरोपी ने उनसे पता पूछने के बहाने उन्हें अपने पास बुलाया और उनके गले से 6 ग्राम का मंगलसूत्र छीन कर फरार हो गया। इस संबंध में बाजारपेट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गणेश न्हायडे ने दो जांच दल गठित किए। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और खुफिया जानकारी के आधार पर, पुलिस ने कल्याण पूर्व निवासी कृष्णा उर्फ भूषण मिलिंद गायकवाड़ (23) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान, उसने बाजारपेट और तिलकनगर पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में चेन छीनने की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की हैं। आरोपी को 6 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था और उसे 11 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय जाधव, डीसीपी अतुल जेंदे और एसीपी अशोक होनमाने के मार्गदर्शन में की गई।

Post Views: 27