सावन की पारंपरिक कजरी एवं मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह संपन्न ।

  • सावन की पारंपरिक कजरी एवं मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह संपन्न ।

डोंबिवली : कल्याण में ‘नव अभियान-एक युवा संकल्प’ संस्था द्वारा तिसगांव स्थित तिसाई हॉल में सावन की पारंपरिक कजरी एवं मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायक शिवम पांडेय और गायिका ममता उपाध्याय ने कजरी गीतों की प्रस्तुतियां दीं। संस्था के मुख्य मार्गदर्शक रमाकांत उपाध्याय व अध्यक्ष विजय उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया। कल्याण पूर्व की विधायक सुलभा सुलभा गायकवाड़ ने मेधावी विद्यार्थियों को शाल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ कई प्रतिष्ठित राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां मौजूद रहीं ।