-
ललित पंचमी का दिंडी समारोह सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं था, बल्कि परंपरा से जुड़ी आस्था, भक्ति से जुड़ी भावनाओं और सामूहिक भागीदारी से बना एक आध्यात्मिक अनुभव था। : विधायक राजेश मोरे
डोंबिवली : धर्मवीर आनंद दिघे द्वारा शुरू की गई ललित पंचमी की धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार, 15 अक्टूबर को मलंगगढ़ पर भन्य दिंडी सोहले का आयोजन किया गया। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और कल्याण लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वारकरी, हिंदू मंच के कार्यकर्ता, शिनसैनिक और श्रद्धालु शामिल हुए ।ललित पंचमी के अवसर पर मलंगगडवाड़ी स्थित दत्त मंदिर से मलंगगढ़ की ओर दिडी निकाली गई। टाल मृदंग की गूंज, हरिनाम के जाप और भगवा पताकाओं के साथ आगे बढ़ती दिडी से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने ‘जय मलंग, श्री मलंग का जयघोष किया। आयोजन के जरिए श्रद्धा. भक्ति, सामाजिक एकता और धार्मिक परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया गया धर्मवीर आनंद दिघे ने ललित पंचमी पर मलंगगढ़ से जुड़ी इस परंपरा की शुरुआत की थी। इसे आगे बढ़ाते हुए धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक राजेश मोरे ने कहा कि ललित पंचमी का दिंडी समारोह सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं था, बल्कि परंपरा से जुड़ी आस्था, भक्ति से जुड़ी भावनाओं और सामूहिक भागीदारी से बना एक आध्यात्मिक अनुभव था। मलंगगड के पवित्र परिसर में गूंजती हरिनाम की धुन, भगवा झंडों का शानदार जुलूस और हजारों भक्तों की भक्ति ने इस समारोह को यादगार बना दिया। महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी से दिडी उत्सव भव्य बना। इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख गोपाल लांडगे, विधायक सुलभा गायकवाड, तालुका प्रमुख गजानन पाटील, संतोष चव्हाण, नगरसेवक महेश गायकवाड, विलास भोईर, बंडू पाटील, विवेक खामकर, कविता गावंड, सुनीता अनिल म्हात्रे, चंद्रभागा म्हात्रे, इंदिरा भोईर और दीपाली पाटील सहित कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और शिवसैनिक उपस्थित रहे।

Post Views: 386