डॉक्टर से मारपीट के मामले में आरोपी शिवसेना नगरसेवक रमेश म्हात्रे समेत तीन आरोपियों को हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिली ।

  • डॉक्टर से मारपीट के मामले में आरोपी शिवसेना नगरसेवक रमेश म्हात्रे समेत तीन आरोपियों को हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिली ।

डोंबिवली : शास्त्रीनगर अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट के मामले में आरोपी शिवसेना नगरसेवक रमेश म्हात्रे समेत तीन आरोपियों को हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई है। करीब 20 दिनों तक आधारवाड़ी जेल में रहने के बाद शनिवार को म्हात्रे जेल से बाहर आए और उन्हें सीधे गोवा रवाना कर दिया गया। हाईकोर्ट ने जमानत देते हुए आरोपियों पर कड़ी शर्तें लगाई हैं। रमेश म्हात्रे को अब गोवा के अंजुना पुलिस स्टेशन में प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को हाजिरी लगानी होगी। यानी जमानत के बाद भी म्हात्रे के लिए महाराष्ट्र में रहना संभव नहीं होगा। इस मामले की सबसे बड़ी चर्चा यह है कि महाराष्ट्र में कथित तौर पर यह पहला मामला है, जिसमें किसी आरोपी नगरसेवक को जमानत की शर्त के तहत राज्य से बाहर रहने का निर्देश दिया गया है। शास्त्रीनगर अस्पताल में डॉक्टर के साथ हुई मारपीट के बाद यह मामला राजनीतिक और चिकित्सा क्षेत्र में काफी चर्चित रहा था। हाईकोर्ट की शर्तों के चलते आधारवाड़ी जेल से रिहाई के बाद म्हात्रे को सीधे गोवा ले जाया गया। अब उनकी अगली कानूनी प्रक्रिया और पुलिस हाजिरी गोवा से ही होगी।