शनिवार को निकाली जाएगी भव्य कावड़ पद यात्रा ।
कल्याण : अंबिवली के मोहने आर एस गालेगांव में स्थित मार्कण्डेय महादेव शिव मंदिर से मां भगवती सेवा संस्था व आजाद भारत हरि कीर्तन मंडल द्वारा भव्य कावड़ पद यात्रा 8 अगस्त दिन शनिवार को निकाली जाएगी।बता दे कि इस वर्ष यह कावड़ पद यात्रा 8 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है।यह कावड़ पद यात्रा मार्कण्डेय महादेव से प्रारंभ होकर अंबरनाथ में प्राचीन शिव मंदिर पर जलाभिषेक बाद खत्म होगी।जिसकी जानकारी संस्था से केशभान पाण्डेय,अतुल मिश्रा,अखिलेश सिंह ,मुकेश कनौजिया ने सयुक्त रूप से दी। केशभान पाण्डेय ने बताया कि 7 सालों से कावड़ यात्रा हो रही है. हर साल भक्तों की संख्या बढ़ रही है ।
