पूर्व सांसद आनंद परांजपे का शिवसेना में प्रवेश ।

  • पूर्व सांसद आनंद परांजपे का शिवसेना में प्रवेश ।

ठाणे : महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। पूर्व सांसद आनंद परांजपे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) से अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद उनकी शिवसेना में वापसी हो गई है। बताया जा रहा है कि करीब 14 साल बाद आनंद परांजपे फिर से अपने पुराने राजनीतिक घर लौट चुके है। जानकारी के अनुसार, आनंद परांजपे ने वर्ष 2012 में शिवसेना छोड़कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया था। उस समय उन्होंने राष्ट्रवादी की विचारधारा को स्वीकार करने की बात कही थी। लेकिन अब उन्होंने NCP से इस्तीफा देकर नई राजनीतिक करियर का अध्याय सुरु करने के लिए आज शिवसेना में प्रवेश कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में उनका प्रवेश हो गया है। ठाणे और आसपास के क्षेत्रों में आनंद परांजपे का मजबूत जनाधार माना जाता है, ऐसे में उनकी वापसी से शिंदे गुट को स्थानीय स्तर पर बड़ी मजबूती मिलेगी।