- परिमंडल जोन-3, कल्याण के नए सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अशोक होनमाने ने आधिकारिक रूप से पदभार संभाला ।
कल्याण : परिमंडल जोन-3, कल्याण के नए सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अशोक होनमाने ने आधिकारिक रूप से पदभार संभाल लिया है। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अतुल झेंडे ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। गौरतलब है कि कल्याण के पूर्व एसीपी कल्याणजी घेटे का कार्यकाल 30 अप्रैल 2026 को समाप्त हो गया, जिसके बाद वे सेवानिवृत्त हो गए। उनके स्थान पर अशोक होनमाने को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अशोक होनमाने इससे पहले भी कल्याण-डोंबिवली पुलिस आयुक्तालय के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के पद पर कार्य कर चुके हैं। क्षेत्र की भौगोलिक, सामाजिक और कानून-व्यवस्था से उनकी गहरी समझ को देखते हुए उनकी नियुक्ति को अहम माना जा रहा है। पदभार ग्रहण करने के बाद एसीपी अशोक होनमाने ने कहा कि कल्याण शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि डीसीपी अतुल झेंडे के मार्गदर्शन में वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ निर्वहन करेंगे।
