- शिवसेना आमदार बालाजी किणीकर ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितीन गडकरी से की मुलाकात ।
कल्याण : कल्याण लोकसभा के सांसद श्रीकांत शिंदे के मार्गदर्शन में शिवसेना आमदार बालाजी किणीकर द्वारा दिल्ली में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितीन गडकरी से महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस दौरान क्षेत्र के कई अहम विकास कार्यों को लेकर मांगपत्र सौंपा गया। बैठक में राष्ट्रीय महामार्ग के समीप अंबरनाथ पश्चिम के जावसई से म्हारळ के बीच 24 मीटर चौड़े विकास आराखड़ा मार्ग के निर्माण हेतु 200 करोड़ रुपये के विशेष निधि को मंजूरी देने की मांग की गई। इसके साथ ही अंबरनाथ नगर परिषद हद्द के मोरिवली पाड़ा से नवरे नगर जाने वाले पुल के निर्माण कार्य के लिए निधि मंजूर करने का भी आग्रह किया गया। वहीं बदलापुर शहर से सटे राष्ट्रीय महामार्ग सड़क से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों के लिए भी मंत्री महोदय को प्रस्ताव सौंपा गया। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी, शिवसेना बदलापुर शहर प्रमुख एवं पूर्व नगराध्यक्ष वामन म्हात्रे, युवा उद्योगपति वरुण म्हात्रे सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
