- रियल एस्टेट अर्थव्यवस्था की रीढ़ – डीसीएम एकनाथ शिंदे
कल्याण : क्रेडाई-एमसीएचआई कल्याण-डोंबिवली यूनिट द्वारा आयोजित 15 वीं प्रोपर्टी प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा किया गया। इस अवसर पर महापौर हर्षाली चौधरी, आयुक्त अभिनव गोयल, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय जाधव और डीसीपी अतुल झेंडे विशेष रूप से उपस्थित थे। अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में डेवलपर्स की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र जीडीपी में महत्वपूर्ण योगदान देता है और कृषि के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा रोजगार प्रदाता है। शिंदे ने डेवलपर्स से सस्ती और गुणवत्तापूर्ण आवास योजनाएं लाने का आह्वान किया ताकि आम आदमी का घर का सपना सच हो सके। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि कल्याण-डोंबिवली और एमएमआर क्षेत्र में चल रही बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की बाधाओं को सरकार प्राथमिकता से दूर करेगी। क्रेडाई-एमसीएचआई के अध्यक्ष विकास जैन, एक्सपो चेयरमैन दिनेश मेहता, थारवानी इन्फ्राक्ट्रचर के सीएमडी मोहन थारवानी, मिलिंद चव्हाण, सुनील चव्हाण, राहुल कदम और मंगेश गायकर ने अतिथियों का सम्मान किया और सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
