- धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर विनम्र अभिवादन ।
कल्याण पूर्व : आदिवासी अस्मिता के प्रतीक, महान क्रांतिकारक भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर क्रांतिवीर बिरसा मुंडा चौक, ‘ड’ प्रभाग क्षेत्र कार्यालय के पास, कल्याण पूर्व में उनकी प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पण कर भाजपा विधायक सुलभा गायकवाड
विनम्र अभिवादन किया । विधायक सुलभा गायकवाड ने कहा भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के हक्क, स्वाभिमान और स्वतंत्रता के लिए जो लढा दिया, वह सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उनका त्यागमय जीवन, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति की सीख आने वाली कई पीढ़ियों को मार्गदर्शन करती रहेगी। इस अवसर पर नगरसेविका शीतलताई मंढारी के साथ ही अन्य मान्यवर पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित थे।
