- स्वच्छता दूत मृत्युंजय शुक्ला के कार्य को ठाणे पुलिस आयुक्त का सम्मान, प्रशस्ति पत्र देकर की सराहना !
ठाणे : स्वच्छ भारत अभियान के स्वयंसेवक मृत्युंजय वेदप्रकाश शुक्ला ने ठाणे महानगरपालिका, वारकरी समाज कल्याण शहर, स्वच्छ भारत अभियान कल्याण शहर व पतंजलि योग समिति कल्याण के स्वच्छता दूतों के साथ मिलकर पुलिस आयुक्त कार्यालय, ठाणे की इमारत व परिसर को स्वच्छ किया है। उनके द्वारा किया गया स्वच्छता का कार्य मोलाचे व उल्लेखनीय है। पुलिस आयुक्त कार्यालय, ठाणे द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि श्री. मृत्युंजय शुक्ला ने आगे भी ऐसा कार्य सतत जारी रखे, इसके लिए उन्हें भविष्य की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं। यह प्रमाणपत्र ठाणे पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे द्वारा दिनांक 04/08/2026 को प्रदान किया गया है।

Post Views: 120