- महावितरण अभय योजना 2026-27 का लाभ उठाएं और पुरानी लंबित महावितरण बकाया राशि से छुटकारा पाएं – टोरेंट पावर की अपील I
ठाणे : टोरेंट पावर ने वितरण फ्रेंचाइजी क्षेत्र के उपभोक्ताओं से महावितरण अभय योजना 2026-27 का लाभ उठाने की अपील की है। यह योजना उपभोक्ताओं के लिए एक विशेष एकमुश्त अवसर है, जिसके माध्यम से वे अपने विद्युत कनेक्शन से संबंधित महावितरण की पुरानी लंबित बकाया राशि का विशेष रियायतों के साथ भुगतान कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत ब्याज माफी, मूल बकाया राशि में छूट तथा सुविधाजनक किस्तों की सुविधा उपलब्ध है, जिससे उपभोक्ताओं को पुराने बकाया का निपटान करने में आसानी होगी। विशेष रूप से ऐसे उपभोक्ता, जिनके नए विद्युत कनेक्शन, नाम परिवर्तन, टैरिफ श्रेणी परिवर्तन, लोड परिवर्तन (Load change) इत्यादि महावितरण की पुरानी बकाया राशि के कारण नहीं हो सका, उनसे टोरेंट पावर ने इस अभय योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
योजना की प्रमुख विशेषताएं: योजना अवधि
• 06 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक
कौन आवेदन कर सकता है?
• महावितरण की बकाया राशि वाले सभी उपभोक्ता इस अभय योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
प्रमुख लाभ
• बकाया राशि पर देय ब्याज में 100% छूट
• पात्र उपभोक्ताओं के लिए ब्याज-मुक्त किस्तों की सुविधा
एकमुश्त भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं के लिए अतिरिक्त छूट:
जो उपभोक्ता 15 दिसंबर 2026 से पहले एकमुश्त भुगतान करेंगे, उन्हें उनकी उपभोक्ता श्रेणी और बकाया अवधि के आधार पर मूल बकाया राशि में 10% से 20% तक की अतिरिक्त छूट प्राप्त हो सकती है।
इस अवसर का लाभ उठाएं:
महावितरण अभय योजना 2026-27 पुराने बकाया का रियायती शर्तों पर भुगतान करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इसलिए पात्र उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें और महावितरण द्वारा प्रदान किए गए इस एकमुश्त भुगतान अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए कृपया टोरेंट पावर ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क करें।

Post Views: 23