मुख्यमंत्री डी. के.शिवकुमार ने दीपावली पूजा में शिरकत कर शुभकामनाएं दी
भूपेश कश्यप@हिन्द सागर, बेंगलुरु: पूरे देश में प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाने वाला दीपावली का पर्व बडे ही होंलास से मनाया गया। शाकद्वीपीय ब्राहमण समाज के राष्ट्रीय प्रमुख सुनील शर्मा ने अपने प्रतिष्ठान शर्मा ट्रांसपोर्ट में भव्य लक्ष्मी पूजा का आयोजन हुआ प्रवक्ता भूपेश कश्यप ने बताया कि माता महालक्ष्मी के पूजन का मुख्य आकर्षण कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार रहे जिन्होंने सुनील शर्मा के निमंत्रण पर हर वर्ष की भांति शर्मा ट्रांसपोर्ट आकर दीपोत्सव मनाकर खुशीयां बांटी। सुनील शर्मा ने मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार का साफा, माला एवम शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने सुनील शर्मा तथा उनकी धर्म पनि संतोष शर्मा एवं पूरे शर्मा परिवार को दीपावली की हार्दिक बधाई एवम शुभकामनाएं प्रदान की।