स्व. अनिल (बाळा) घाग को प्रथम पुण्यस्मरण पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि ।

  • स्व. अनिल (बाळा) घाग को प्रथम पुण्यस्मरण पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि ।

ठाणे : स्व. अनिल (बाळा) घाग, संस्थापक अध्यक्ष श्री शिवसमर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट, ठाणे के प्रथम पुण्यस्मरण के अवसर पर दिनांक 13 मार्च 2026 को श्री हनुमान शनि मंदिर, कामगार हॉस्पिटल नाका, रोड नंबर 33, वागले एस्टेट, ठाणे में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम व्यवस्थापकीय विश्वस्त लीलाधर सातोसे, ट्रस्ट के विश्वस्त मंडल, जनप्रतिनिधियों, उद्यमियों तथा मित्र परिवार की उपस्थिति में भावुक वातावरण में संपन्न हुआ।इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ज्येष्ठ नगरसेवक दिलीप बारटक्के, नगरसेविका अनिता दयाशंकर यादव, शिवशांति प्रतिष्ठान और शिव परिवार के संस्थापक एडवोकेट विनय कुमार सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर ज्येष्ठ नगरसेवक दिलीप बारटक्के ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से ट्रस्ट के कार्यों पर ध्यान देंगे और ट्रस्ट के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए नगरसेवक प्रकाश शिंदे तथा महाराष्ट्र राज्य के माननीय उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में आवश्यक प्रयास करेंगे। अंत में एडवोकेट विनय कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर और ट्रस्ट के विकास के लिए शिवशांति प्रतिष्ठान तथा शिव परिवार संगठन की ओर से हमेशा सहयोग दिया जाएगा और सामाजिक कार्यों में निरंतर साथ निभाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में पसायदान के साथ पुण्यस्मरण सभा का समापन किया गया।