ठाणे पुलिस आयुक्तालय में 100 दिवसीय एक्शन प्लान के तहत शिकायत निवारण दिवस; 959 शिकायतों का मौके पर ही समाधान ।

  • ठाणे पुलिस आयुक्तालय में 100 दिवसीय एक्शन प्लान के तहत शिकायत निवारण दिवस; 959 शिकायतों का मौके पर ही समाधान ।
ठाणे : ठाणे पुलिस आयुक्तालय में 100 दिवसीय कृती आराखडा (एक्शन प्लान) के तहत 24 अक्टूबर (शनिवार) और 25 अक्टूबर (रविवार) को शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के लिए कुल 1359 आवेदकों को बुलाया गया था, जिनमें से 1023 आवेदक प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित हुए। इस दौरान आयुक्तालय के सभी सहायक पुलिस आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, पुलिस निरीक्षक और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार, इस दौरान 959 आवेदनों का आवेदकों के समक्ष ही तत्काल निस्तारण कर दिया गया। शेष आवेदकों को भी बुलाकर उनकी शंकाओं का समाधान करने की योजना है। आवेदकों को प्रत्यक्ष बुलाकर मौके पर ही उनकी समस्याओं का समाधान करने की इस पहल पर नागरिकों ने संतोष जताया और ठाणे शहर पुलिस का विशेष आभार व्यक्त किया। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेश साळवी ने दी।