- कमलादेवी महाविद्यालय में ‘आविष्कार’ अंतरमहाविद्यालयीन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों की रचनात्मकता का दिखा संगम ।
कल्याण : कल्याण पुूर्व के कमलादेवी महाविद्यालय के कनिष्ठ संकाय की ओर से शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2026 को ‘आविष्कार’ अंतरमहाविद्यालयीन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कल्याण पूर्व एवं पश्चिम के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी सृजनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का परिचय दिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग, रंगोली एवं विज्ञान प्रदर्शन जैसी विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशीलता और नवाचार प्रदर्शित करने का मंच मिला।
कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि प्रसिद्ध अभियंता जसलोक पांडे थे। इस अवसर पर कमलादेवी शिक्षण संस्था के अध्यक्ष सदानंद तिवारी, कोषाध्यक्ष सौ. श्वेता पांडे, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सिम्मी सिंह, रजिस्ट्रार सचिन चौधरी तथा कनिष्ठ संकाय की पर्यवेक्षिका *सुश्री सृष्टि भामरे* गरिमामयी रूप से उपस्थित रहीं।
परिणाम इस प्रकार रहे:
1. रंगोली प्रतियोगिता (निर्णायक – आशा देसाई मैडम)
– प्रथम: तेजस्विनी पाटील – टी. एस. पब्लिक कॉलेज
– द्वितीय: प्रीति सिंह – कमलादेवी जूनियर कॉलेज
– तृतीय: ईशा कुंभार और अर्पिता यादव – कमलादेवी कॉलेज
2. पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता (निर्णायक – अरुण काळे सर)
– प्रथम: डेज़ी फूलोरे
– द्वितीय: ओमराज जोगदंड
– तृतीय: जानवी राव
3. विज्ञान प्रदर्शन प्रतियोगिता
– प्रथम स्थान: पूर्वा राजगुरु, अलोक तिवारी एवं मीत अटारडे
– द्वितीय स्थान: साई भोसले, दिया शेट्टी, गार्गी पावडे एवं वैदही बंकर
– तृतीय स्थान: साई भोसले, दिया शेट्टी, गार्गी पावडे एवं वैदही बंकर (आयोजकों से नाम कन्फर्म करना बाकी)
– सांत्वना पुरस्कार: अनुश्री नवले, मिताली कोळी, वैष्णवी गोरे एवं स्वरा धोंडगे
‘आविष्कार’ प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक क्षमता और वैज्ञानिक सोच व्यक्त करने के लिए सशक्त मंच प्रदान किया और उनके सर्वांगीण विकास के प्रति महाविद्यालय की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

Post Views: 94