- पांच साल बाद मोबाइल मिलने की खुशी, विष्णुनगर पुलिस ने लौटाए 30 मोबाइल।
डोंबिवली : गुम और चोरी हुए मोबाइल तलाशने में विष्णुनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राम चोपड़े के मार्गदर्शन में पुलिस ने 30 मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाए। पांच साल पहले गुम हुआ मोबाइल वापस मिलने से नागरिकों में खुशी का माहौल है। मोबाइल मालिकों ने कहा कि उन्हें पुलिस पर पूरा भरोसा था कि उनका फोन जरूर मिलेगा। गुरुवार 22 तारीख को विष्णुनगर पुलिस थाने में मोबाइल वापसी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डोंबिवली विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. विजय मराठे और विष्णुनगर थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राम चोपड़े ने 30 मोबाइल नागरिकों को सौंपे। इस दौरान डॉ. मराठे ने नागरिकों को मोबाइल को संभालकर और सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करने की सलाह दी और राम चोपड़े व उनकी पूरी टीम की सराहना की।

Post Views: 25