- सूखाग्रस्त किसानों के लिए 1 लाख की मदद ।
डोंबिवली : श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन और नवदुर्गा मित्र मंडल की ओर से आयोजित शारदीय नवरात्रि उत्सव 2026 के अवसर पर महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त किसानों की सहायता के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई। स्थायी समिति के पूर्व सभापति एवं पूर्व नगरसेवक जनार्दन म्हात्रे, नगरसेविका रेखा जनार्दन म्हात्रे और समाजसेविका प्रियदर्शनी म्हात्रे ने एक लाख रुपये का चेक कल्याण लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे को सौंपा। इस अवसर पर सांसद नरेश म्हस्के और विधायक राजेश मोरे भी उपस्थित थे। सूखाग्रस्त किसानों की मदद के उद्देश्य से की गई इस पहल की सराहना की जा रही है।

Post Views: 302