- क्षत्रिय समाज चैरिटेबल ट्रस्ट ने विनय सिंह को ठाणे जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।
ठाणे : क्षत्रिय समाज चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्री विनय सिंह को ठाणे जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। संस्था के संस्थापक एडवोकेट विनयकुमार सिंह ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज को एकजुट एवं मजबूत बनाना है। महाराणा प्रताप एवं छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों को मार्गदर्शक मानकर ठाणे जिले में संगठन को मजबूत करने तथा समाजहित में निरंतर कार्य किया जाएगा। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर समाजहित में कार्य करने तथा संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। संस्था के मार्गदर्शक प्रभाकर सिंह, अभिराम सिंह एवं नरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में संगठन को निरंतर आगे बढ़ाने और समाजहित के कार्यों को गति देने की बात कही गई। नवनियुक्त ठाणे जिला अध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि वे संस्था के विचारों, सिद्धांतों एवं उद्देश्यों के साथ मिल-जुलकर और कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं मार्गदर्शकों के मार्गदर्शन में ठाणे जिले में संगठन को मजबूत करने तथा समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सिंह, महासचिव सुनील सिंह, पूर्व महासचिव श्रवण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मनोज सिंह, संजय सिंह एवं राजनाथ सिंह सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने विनय सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं प्रोत्साहन दिया।

Post Views: 99