कमलादेवी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय ‘प्रारंभ 2.0 – 2026’ अंतरमहाविद्यालयीन प्रतियोगिता उत्साहपूर्ण संपन्न ।

  • कमलादेवी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय ‘प्रारंभ 2.0 – 2026’ अंतरमहाविद्यालयीन प्रतियोगिता उत्साहपूर्ण संपन्न ।

कल्याण : विठ्ठलवाड़ी के कमलादेवी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में 20 से 22 अगस्त 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय ‘प्रारंभ 2.0 – 2026’ अंतरमहाविद्यालयीन प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता, तकनीकी कौशल, उद्यमशीलता एवं अभिव्यक्ति को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 200 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्स्फूर्त सहभागिता की। प्रतियोगिता का उद्घाटन 20 अगस्त को महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री सदानंद तिवारी, कोषाध्यक्ष श्रीमती श्वेता पांडे, प्राचार्या डॉ. सिम्मी सिंह, कमलादेवी पब्लिक स्कूल के हेडमास्टर अमर मुनेश्वर तथा महाविद्यालय के अधीक्षक सचिन चौधरी की उपस्थिति में हुआ। पहले दिन CS/IT विभाग की ओर से ‘टेक्नोशिया’ के अंतर्गत Flyer Making एवं BGMI प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने अपने तकनीकी एवं रचनात्मक कौशल का प्रभावी प्रदर्शन किया। Flyer Making में Guardian College के Abhi Gupta ने प्रथम तथा Kamaladevi Jr. College की Aarya Panchal ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 21 अगस्त को वाणिज्य विभाग की ओर से ‘Com Vista’ के अंतर्गत Break the Buzzer एवं Best Entrepreneur Pitch प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। Break the Buzzer में Parminder Manjeet Singh Khokhar, Shreshtha Shrikant Kalwari और Kajal Suresh Gupta ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। Best Entrepreneur Pitch में Shyamsundar Prajapati एवं Gayatri Jena प्रथम तथा Sanuj Pandey एवं Rahimullah Chaudhary द्वितीय रहे। अंतिम दिन कला विभाग की ओर से ‘कलास्पंदन’ के अंतर्गत Canvas Sketch Painting, Creative Writing एवं वक्तृत्व प्रतियोगिताएं हुईं। वक्तृत्व में Guardian College की काव्या जोशी प्रथम तथा एल. डी. सोनवणे कॉलेज की जयश्री अहिरे द्वितीय रहीं। Creative Writing में लतिका सावंत प्रथम और नंदिनी कांबळे द्वितीय रहीं। Canvas Sketch Painting में विवेकानंद कॉलेज की सानवी पाटील प्रथम तथा कमलादेवी महाविद्यालय की अंकिता गौड द्वितीय रहीं।प्रतियोगिता में यश कॉलेज, डोंबिवली, बिरला कॉलेज, कल्याण, RKT कॉलेज, CHM कॉलेज, एल. डी. सोनवणे कॉलेज, साकेत कॉलेज एवं मॉडल कॉलेज सहित विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। 22 अगस्त को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में व्यवसायी मनोज झवेर, व्यवसायी मनोज पाटील, अध्यक्ष सदानंद तिवारी, कोषाध्यक्ष श्रीमती श्वेता पांडे तथा प्राचार्या डॉ. सिम्मी सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए कौशल विकास, रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास, उद्यमशीलता एवं नेतृत्व क्षमता के महत्व पर मार्गदर्शन किया। ‘प्रारंभ 2.0 – 2026’ के माध्यम से विद्यार्थियों को तकनीक, वाणिज्य, उद्यमशीलता, कला, साहित्य एवं वक्तृत्व जैसे विविध क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और सकारात्मक प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण के कारण यह आयोजन सफल एवं यादगार रहा।