गौ माता सनातन संस्कृति की संवाहक, गौ सेवा से जीवन संवरता है:तेजराज शर्मा
पूर्व अध्यक्ष तेजराज शर्मा का हुआ बहुमान, शर्मा ने एक लाख एक सौ ग्यारह रुपये गौ सेवार्थ किये भेंट:
हिन्द सागर @भूपेश कश्यप,बेंगलुरू:
शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज अध्यक्ष सुनील शर्मा द्वारा स्थापित सरजापुर रोड़ स्थित माध्यम गौशाला का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम गौ पूजन किया गया वहीं गौशाला में भगवान श्री कृष्ण की संगमरमर के पत्थर में में बनी मनमोहक छवि की प्रतिमा की स्थापना वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। गौशाला में गौ ग्रास हेतु शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष तेजराज शर्मा द्वारा एक लाख एक सौ ग्यारह रुपये भेंट करने पर शर्मा का पत्नी इंद्रा शर्मा सहित माला, साफा एवं शॉल ओढ़ाकर बहुमान किया गया। इस अवसर तेजराज शर्मा ने संबोधित करते हुए कहाकि गाय को सनातन धर्म मे गौ माता का दर्जा दिया गया है इसके पूजन एवं सेवा से तैतीस कोटि देवी-देवताओं के पूजन का लाभ मिलता है। गौमाता सनातन धर्म एवं संस्कृति की संवाहक है। इस अवसर पर संस्थापक सुनील शर्मा एवं संतोष शर्मा ने गौशाला परिसर में प्रसाद निर्माण हेतु पक्के रसोई घर के निर्माण का शिलान्यास भी किया जो जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। सुनील शर्मा ने गौशाला के स्थापना के पंद्रह वर्षों की विकास यात्रा के बारे में प्रकाश डाला। कार्यक्रम पश्चात प्रसादी का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर सत्यनारायण शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, जयंतीलाल शर्मा, जे.बाबूलाल शर्मा, चेतन शर्मा, राजेश शर्मा, महेंद्र शर्मा, डी. बाबूलाल शर्मा, घनश्याम शर्मा, संदीप शर्मा, गोविंद शर्मा, किशनलाल शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, सुरेश शर्मा, निर्मल शर्मा, भरत शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।