- छत्रपति शिवाजी महाराज क्रीड़ा मंडल के 51वें स्थापना दिवस के अवसर पर विधायक रविंद्र चव्हाण के हाथों वेदर शेड का उद्घाटन ।
डोंबिवली : डोंबिवली पूर्व के नेहरू मैदान में खिलाड़ियों को मौसम की मार से राहत देने के लिए वेदर शेड का निर्माण किया गया है। छत्रपति शिवाजी महाराज क्रीड़ा मंडल के 51वें स्थापना दिवस के अवसर पर इस वेदर शेड का उद्घाटन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक रविंद्र चव्हाण हाथों किया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज मंडल ने पिछले 50 वर्षों में खेल और सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देकर एक विशिष्ट पहचान बनाई है। मंडल के माध्यम से कई खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने का एक मंच मिला है, और यह मंडल उनकी खेल प्रतिभाओं को निखारने का महत्वपूर्ण कार्य निरंतर कर रहा है। रविंद्र चव्हाण कहां की डोम्बिवली के नेहरू मैदान में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए बनाया गया यह मौसम-रोधी शेड खेल क्षेत्र को एक नई गति प्रदान करेगा। इस अवसर पर भाजपा कल्याण जिला अध्यक्ष नंदू परब, कल्याण-डोंबिवली नगर निगम के उपमहापौर राहुल दामले, नगरसेवक साई शेलार, नगरसेविका खुशबूताई चौधरी, नगरसेविका शारदाताई चौधरी, नगरसेविका रंजनाताई पेनकर, नगरसेविका रविनाताई म्हात्रे, डोंबिवली पूर्व मंडल अध्यक्ष मितेश पेनकर, डोंबिवली पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रियाताई जोशी, छत्रपति शिवाजी महाराज क्रीड़ा मंडल अध्यक्ष जीतेंद्र भोईर, उपाध्यक्ष सुरेश देवडीकर, उपाध्यक्ष रवींद्र कदव, उपाध्यक्ष शुभांगिताई कदम, कोषाध्यक्ष नीलेश सावंत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, खिलाड़ी और नागरिक उपस्थित थे।
