गौ माता को राष्ट माता का दर्जा मिलना चाहिए, बेंगलुरु महानगर के डिप्टी कमिश्नर को गौ सम्मान अभियान आहान पत्र सौपा:

सोहनलाल सिरवी@ हिन्द सागर, बेंगलुरू: दिनांक 27-7- 2026 सोमवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में गौ माता को राष्ट माता का दर्जा दिलाने के लिए सभी गौ माताजी के भक्त एकत्रित हुए वहां पर भजन और गौ पूजन के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित अमृतानंद स्वामी हरिद्वार, अरुढा भारती स्वामी, सिद्धार्थ मठ कालीतान्या श्रीउमा महेश्वरी स्वामी, चिकबल्लापुर श्रीबाल गणपति स्वामी उदासीन मठ, बैंगलोर श्री कृष्णा गोशाला पुष्करदास महाराज (पुखराज महाराज) श्री कृष्ण गौशाला बैंगलोर के सानिध्य में बेंगलुरु महानगर के डिप्टी कमिश्नर को गौ सम्मान अभियान आहान पत्र गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा मिलना चाहिए इस विषय पर 5 पेनड्राइव के द्वारा महा महिम राष्ट्रपतिजी, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और बैंगलोर जिला कलेक्टर के नाम दिया गया। इस कार्यक्रम में गौ भक्तो ने तन मन ओर अपना समय देकर भाग लिया।