- शिवसेना (शिंदे गुट) की महिला मोर्चा की उपजिला प्रमुख पूजा बनसोड़े को तुर्भे एमआईडीसी पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
नवी मुंबई : नवी मुंबई में एक कबाड़ी से 2 लाख रुपये हफ्ता मांगने के आरोप में शिवसेना (शिंदे गुट) की महिला मोर्चा की उपजिला प्रमुख पूजा बनसोड़े को तुर्भे एमआईडीसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हफ्ता देने से इन्कार करने पर पूजा बनसोड़े और उसके साथियों ने कबाड़ी और उसकी दुकान में काम करने वाले एक कर्मचारी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पुलिस के अनुसार कबाड़ी नवी मुंबई के इंदिरा नगर इलाके में कबाड़ की दुकान है। आरोप है कि शिंदे गुट की उपजिला संगठक पूजा बनसोड़े ने धमकी दी थी कि अगर इस इलाके में दुकान चलानी है तो 2 लाख रुपये हफ्ता देना ही होगा। कबाड़ी ने हफ्ता देने से इन्कार कर दिया। इससे नाराज़ पूजा बनसोड़े अपने साथियों रमजान शेख, सरिता सरवदे, नरेंद्र साकवार और हुसैन शेख को लेकर कबाड़ी दुकान पर पहुंची। कबाड़ी का आरोप है कि इस दौरान सभी ने मिलकर उसको और दुकान में काम करने वाले कर्मचारी को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा और उनके साथ अश्लील भाषा में गाली-गलौज की। कबाड़ी की शिकायत पर तुर्भे एमआईडीसी पुलिस ने FIR दर्ज कर पूजा बनसोड़े को गिरफ्तार कर लिया है। पूजा बनसोड़े के चार अन्य साथी फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Post Views: 26